मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के पूर्व विधायक श्री मदनलाल त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।